Tellyworld.in is the significant source of written episodes, written updates, news, future story and written articles of Indian TV serials. Through this medium you can know what is going on the Indian television serials nowadays.

  • Tuesday 12 January 2021

    यह रिश्ता क्या कहलाता है 12th जनवरी 2021 हिंदी अपडेट “कार्तिक ने किया नायरा की अंतिम रस्मो को पूरा, नायरा आई कार्तिक को बचाने “।

     

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Hindi Update 12th January 2021



    यह रिश्ता क्या कहलाता है 12th जनवरी 2021 हिंदी अपडेट  “कार्तिक ने किया  नायरा की अंतिम रस्मो को पूरा, नायरा आई कार्तिक को बचाने “।

    पंडित जी के बुलावे पर मनीष कार्तिक को लेने जाता है।

     

     

    वो दरवाज़े से झांकता है और क्या देखता है! कार्तिक एक ओर बैठा नायरा के कपड़े तह लगा रहा है और साथ ही बड़े पर्दे पर अपनी और नायरा की वीडियो देख रहा है। मनीष बहुत देर तक उसे आवाज़ लगता है लेकिन जब कोई जवाब नहीं आता तो वो चला जाता है।


     

    दूसरी ओर नक्ष बच्चों को बुलाने गया है। एक सोफे के पीछे सभी बच्चे बैठे हैं। सामने नायरा की तस्वीर है, और वो सभी सुबकते हुए हाथ जोड़े प्रार्थना कर रहे हैं। नक्ष उनसे इसका कारण पूछता है तो कायरव अपनी इच्छा बताता है। वो चाहता है कि नायरा, जो अब "एंजेल" बन चुकी है, कार्तिक को समझाए कि वो कायरव और अक्षू का ध्यान रखें, उन्हें प्यार करे।

     

     बहुत दिन हो गए कार्तिक खोया-खोया रहता है, उनकी किसी भी बात का जवाब नहीं देता, और ना ही उनकी ओर देखता है।

     

    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Episode English Written Update 12th January 2021


     

    कायरव की ऐसी बातें सुन नक्ष उसे गले से लगा लेता है और बड़े ही प्यार से उसे समझाता है कि नायरा को अपने दिल से याद करो, वो ज़रूर सुनेगी। कायरव और बाकी बच्चे बाहर आते हैं और कायरव नायरा की तस्वीर पे फूल चढ़ाता है।पंडित जी कार्तिक को भी बुलाने को कहते जिसपर मनीष बताता कि वो नहीं आयेगा। लेकिन कार्तिक आता है।

     

     

     

     कायरव उसके पास जाता और कुछ बोलने की मिन्नतें करता। कोई जवाब नहीं आता। कार्तिक गुमसुम हॉल में पहुंचता है। वो ऐसे ही खड़ा होता है कि तभी कोई नायरा गोयंका का नाम पुकारता है।पूरा परिवार दरवाज़े कि ओर देखता है। तीन आदमी नायरा के नाम कि ट्रॉफी और गुलदस्ता लिए खड़े हैं। उनसे पता चलता है कि नायरा एक नृत्य (डांस) प्रतियोगिता जीत गई जिसमें उसका नाम उसके  छात्र-छात्राओं ने दिया था।



    कार्तिक वो चीजें लेके नायरा की तस्वीर के सामने रखता और वहीं बैठ जाता है। पंडित जी आत्मा शांति कि पूजा संपन्न करते हैं। फिर कार्तिक से तस्वीर पे माला चढ़ाने को और पूरे घर में गंगाजल छिड़कने का निर्देश देते हैं।



    कार्तिक जल छिड़कते हुए घर से बाहर चला जाता है और अपनी कार लेकर निकल पड़ता है। इस बात कि भनक अभी तक किसी को भी नहीं है।

     

     अनुपमा आज का  हिंदी अपडेट 12th January 2021



    वो नायरा के साथ अपने पलों को याद करते-करते कार चला रहा है। सुबह से शाम हो गई। अब उसकी कार पहाड़ी पर रुकती है जहां से नायरा गिरी थी। वो खाई की तरफ दौड़ता है और कहता है कि वो वहीं जा रहा है जहां नायरा है। वो खाई के एकदम पास पहुंच जाता है कि उसके कदम रुक गए। क्यों? उसने नायरा की आवाज़ सुनी।वो पीछे मुड़कर देखता है कोई नहीं।

     

     

     

     

    इधर घर पर सभी कार्तिक को ढूंढ रहे हैं। कोई कमरे में, कोई गार्डन में। दादी दावा करती है कि अब वो ठीक हो गया है तभी तो पूजा में आया। लेकिन मनीष को कुछ और लगता है कि शायद उसने अपनी आवाज़ दबा दी है। कायरव कार्तिक को ढूंढ़ता हुआ बाहर कि तरफ भागता है।



     

    अब कार्तिक दुबारा खाई में कूदने की कोशिश करता कि फिर से आवाज़ सुनाई देती है। वो रुक जाता है लेकिन कोई नहीं। उसे विश्वास है कि आवाज़ नायरा की है। वो उसे सामने आने को कहता है, गुहार लगाता है। वो आवाज़ उसे उसकी जान ना लेने की बात करती है। वो नहीं मानता। वो उस आवाज़ को दो विकल्प देता है। या तो नायरा वापस आ जाए या फिर वो नायरा के पास जाए।

     

    जब कोई जवाब नहीं आता वो तीसरी बार कूदने के लिए मुड़ता है कि उसे खाई से कोई छवि आती हुई दिखती है। वो नायरा है। कार्तिक आश्वस्त करने के लिए उससे पूछता है कि यह सच है या नहीं। नायरा की छवि इंकार करती है, कहती है जो वहां चला जाता है वो वापस नहीं आता।"लेकिन वहां जाया तो जा सकता है ना" कार्तिक जवाब देता है।

     

    इस बात से ये जाहिर है कि वो नायरा की आत्मा है।नायरा कार्तिक को समझाती है कि उसे जीना है अपने लिए, अपनों के लिए। कार्तिक एक ही तर्क करता है कि उसकी ज़िन्दगी तो नायरा ही थी। उसके बिना वो नहीं जी सकता। 



    वो याद करता है कि एक बार पहले भी वो उससे दूर रहकर  देख चुका है। वो सिर्फ सांसें ले रहा था लेकिन जी नहीं रहा था। और इस तर्क-वितर्क में एपिसोड ख़तम हो जाता है।



    यह रिश्ता क्या कहलाता है के 13th जनवरी 2021 हिंदी अपडेट में देखिये  :

     नायरा और कार्तिक एक-दूसरे का हाथ थामे एक-एक बात याद कर रहे हैं कि कैसे उनकी कहानी अधूरी रह गई।

    No comments:

    Post a Comment